अपराधमध्यप्रदेशराजनीतिवीडियो

शुगर मिल के बाहर बदमाशों ने फायरिंग की

दतिया की शुगर मिल के बाहर कुछ बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इससे पहले एक कर्मचारी से मारपीट भी की। मिल के बाहर कुछ मजदूर खड़े थे, बदमाशों के हाथ में कट्टा देख सभी गेट की तरफ भागे। वारदात शनिवार शाम की है, जिसका सीसीटीवी फुटेज आज सामने आया है।

मिल के कर्मचारियों ने नाम नहीं छापे जाने की शर्त पर बताया कि बड़ौनी क्षेत्र के एरई गांव की डोलेक्स शुगर मिल से कुछ मजदूरों को निकाल दिया गया था। इसी से नाराज होकर शनिवार शाम को वे हथियार लेकर आ गए। मिल में पदस्थ पुष्पेंद्र गुर्जर से मारपीट की। इसके बाद हवाई फायर करके उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।

पुष्पेंद्र गुर्जर की शिकायत पर पुलिस ने एरई के रहने वाले नीरज पाल, सोनू पाल, गजेंद्र पाल और नरेंद्र पाल के खिलाफ FIR दर्ज की है। सभी आरोपी फरार हैं।

Related Articles

Back to top button