अपराधमध्यप्रदेशवीडियो
तीन बच्चों की मां से हैवानियत,आरोपी फरार

तीन बच्चों की मां से हैवानियत
सिंगरौली _ बैढ़न थाना क्षेत्र में एक युवक ने तीन बच्चों की मां से हैवानियत की है। महिला को अकेला पाकर आरोपी उस के घर में जबरन घुस गया। यहां महिला से दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीधी जिले का रहने वाला आरोपी छत्तीसगढ़ भागने की फिराक में था। इससे पहले कोतवाली थाना प्रभारी और उनकी टीम ने आरोपी को राखड़ तालाब के पास से दौड़कर पकड़ लिया।
कोतवाली थाना प्रभारी सुदेश तिवारी ने बताया कि बैढ़न थाना क्षेत्र में रहने वाली 25 वर्षीय महिला 29 दिसंबर को अपने घर में अकेली थी। उसके तीन बच्चे हैं, वे बाहर गए थे। उसी समय सीधी जिले का रहने वाला 29 वर्षीय युवक दरवाजा तोड़कर उसके घर में घुस आया। आरोपी ने महिला से बलात्कार किया। वारदात के बाद से आरोपी फरार हो गया



