अपराधमध्यप्रदेशराजनीतिवीडियो
लड़की के अपहरण के आरोपी की पुलिस कस्टडी में मौत

लड़की के अपहरण के आरोपी की पुलिस कस्टडी में मौत
राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में 20 साल के
करण मोगिया की पुलिस कस्टडी में मौत हो
गई। उस पर नाबालिग लड़की के अपहरण का
केस दर्ज किया गया था। युवक की मौत के
बाद जमकर हंगामा हुआ। परिजन ने पुलिस पर युवक को जहर देने का आरोप लगाते हुएतीन घंटे तक हाईवे पर जाम लगाया। उनकासवाल था कि आखिर उसके पास रात में जहर आया कहां से? जवाब में पुलिस बोली- उसने पुलिस अभिरक्षा में आने से पहले ही जहर खा लिया था। हमने तो अच्छे से इलाज करवाया। युवक पर पहले से पांच मामले दर्ज हैं। एक में तो वह जेल भी जा चुका है। आरोप-प्रत्यारोप के बीच युवक की मौत से कुछ समय पहले का वीडियो मिला, जिसमें युवक जहर खाने की वजह बता रहा है



