अन्य राज्यछत्तीसगढ़मध्यप्रदेशराजनीतिवीडियोस्टोरी

ड्राइवर हिट एंड रन मामले में नए कानून का विरोध

मध्यप्रदेश में बस-ट्रक ड्राइवर आज दूसरे दिन मंगलवार को भी हड़ताल पर हैं। अधिकतर जिलों में बसों और ट्रकों के पहिए थमे हुए हैं। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर समेत अन्य शहरों के बस स्टैंड से बसें नहीं चल रही हैं।

 

भोपाल _ मध्यप्रदेश में बस-ट्रक ड्राइवर आज दूसरे दिन मंगलवार को भी हड़ताल पर हैं। अधिकतर जिलों में बसों और ट्रकों के पहिए थमे हुए हैं। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर समेत अन्य शहरों के बस स्टैंड से बसें नहीं चल रही हैं। अकेले इंदौर में करीब 900 बसें बंद हैं। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग अपने निजी वाहनों में पेट्रोल-डीजल भरवाने पहुंचे तो पंपों पर भारी भीड़ लग गई। रतलाम में मंगलवार और बुधवार को कृषि अनाज मंडी और सब्जी मंडी बंद रखने का ऐलान किया गया है।

ड्राइवर हिट एंड रन मामले में नए कानून का विरोध कर रहे हैं, जिसमें 10 साल की सजा और 7 लाख रुपए जुर्माने का प्रावधान है। इसके विरोध में कई जगहों पर सोमवार को चक्काजाम भी किया है। इसके अलावा ट्रक ड्राइवर्स ने भी रविवार रात 2 बजे से ट्रक खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Back to top button