छत्तीसगढ़मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में बस ड्राइवर हड़ताल,यात्रियों परेशान

भोपाल _ मध्यप्रदेश में बस ड्राइवर हड़तालपर हैं। अधिकतर जिलों में बसों के पहिए थमे हुए हैं। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर समेत अन्य शहरों के स्टैंड से बसें नहीं चल रही हैं। अकेले इंदौर में करीब नौ सौ बसें बंद हैं। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग अपने निजी वाहनों में पेट्रोल-डीजल भरवाने पहुंचे तो पंपों पर भारी भीड़ लग गई। बालाघाट में भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा।

ड्राइवर हिट एंड रन मामले में नए कानून का विरोध कर रहे हैं, जिसमें 10 साल की सजा और 7 लाख रुपए जुर्माने का प्रावधान है। कई जगह चक्काजाम भी किया है। इसके अलावा ट्रक ड्राइवर्स ने भी रात 2 बजे से ट्रक खड़े कर दिए हैं। हड़ताल ट्रांसपोर्टर्स ने नहीं, बल्कि सिर्फ ड्राइवर्स ने की है। अभी इसमें चार्टर्ड और अन्य ड्राइवर्स शामिल नहीं हुए हैं।

 

Related Articles

Back to top button