अपराधमध्यप्रदेश

मासूम को हवस का शिकार बनाया, विरोध में बाजार बंद किया गया

मध्य प्रदेश के हरदा से एक बड़ी खबर सामने आई है जिसमें एक मासूम को हवस का शिकार बनाया गया है

हरदा ( एजेंसी )जिले के रहटगांव में 5 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने वाले आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जयस ने आज 31 दिसंबर को रहटगांव के बाजार बंद


जयस संगठन के कार्यकर्ताओं के द्वारा बस स्टैंड चौक पर धरना प्रदर्शन किया जाए जयस के जिलाध्यक्ष राकेश काकोडिया ने बताया कि पुलिस ने मासूम के साथ दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जबकि दूसरा आरोपी घटना के दिन से ही फरार चल रहा है। उसकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी को मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर शांति पूर्ण तरीके से रहटगांव बाजार को बंद

गौरतलब है कि आरोपियों ने 18 दिसम्बर को घर के बाहर खेल रही मासूम से पीने के लिए पानी मांगने के बाद उसे बहला फुसलाकर कर साथ ले गए थे। वहीं पूरी रात अपने पास रखने के बाद गम्भीर हालत में गांव के बाहर के नाले के पास छोड़कर भाग गए। जिसमें त्वरित कार्रवाई करते हुए रहटगांव थाना पुलिस ने एक आरोपी की हिरासत में ले लिया था।

वहीं नर्मदापुरम संभाग के आईजी इरशाद वलि ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया है।

Related Articles

Back to top button