विकसित भारत संकल्प यात्रा मंडला में शामिल हुए राज्यपाल

मंडला _ (एजेंसी) प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल आज अपने मण्डला प्रवास पर विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए । विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मोहगांव विकासखंड के ग्राम रयगांव में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महामहिम राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने कहा कि प्रत्येक पात्र हितग्राही को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित की गई है। यात्रा के माध्यम से ग्राम स्तर तक शिविरों का आयोजन कर ग्रामीणजनों को योजनाओं की जानकारियां प्रदान करते हुए उन्हें पात्रतानुसार लाभान्वित किया जा रहा है। वंचित व्यक्तियों को शासन की योजनाआंे का लाभ पहुंचाने के लिए अब तक का यह सबसे बड़ा अभियान है। कार्यक्रम में केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, केबीनेट मंत्री म.प्र. शासन संपतिया उईके सहित अन्य जनप्रतिनिधि, संबंधित विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



